LIVE
Assembly Election 2024 Date Announcement: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Assembly Election 2024 Date Announcement: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
AUG 16, 2024 15:47 IST
हरियाणा में 1 अक्तूबर को मतदान, 4 अक्तूबर को नतीजे
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना चार अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह घोषणा की। कुमार द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी तथा नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी। कुमार ने बताया कि मतदान एक चरण में एक अक्टूबर को होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं। हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। इसका कार्यकाल तीन नवंबर को पूरा हो रहा है।
AUG 16, 2024 15:45 IST
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं और इनके मतदान के लिए कुल 11,838 मतदान केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि इस पूर्ववर्ती राज्य के सभी उम्मीदवारों को उनके राजनीतिक दलों की मांग के अनुसार आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। केंद्र सरकार ने साल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर के जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों... जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।
AUG 16, 2024 15:34 IST
हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव, नतीजे 4 अक्टूबर को
हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव, नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे
AUG 16, 2024 15:31 IST
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव। 18, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को चुनाव।
AUG 16, 2024 15:26 IST
जम्मू-कश्मीर में 20 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में 20 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी। हर एक मतदाता तक पहुंचने के लिए हरसंभव कोशिश।
AUG 16, 2024 15:23 IST
जम्मू-कश्मीर में 87.09 लाख मतदाता
जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्रों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं।
AUG 16, 2024 15:22 IST
हरियाणा में 20 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे
हरियाणा में 20 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। हरियाणा में 90 सीटें और करीब 2 करोड़ मतदाता। 90 में से 73 सीटें सामान्य। 27 अगस्त को जारी होगी वोटिंग लिस्ट।
AUG 16, 2024 15:20 IST
जम्मू-कश्मीर में लोगों में वोटिंग के प्रति बहुत उत्साह
जम्मू-कश्मीर में लोगों में वोटिंग के प्रति बहुत उत्साह। जम्मू-कश्मीर की जनता तकदीर बदलना चाहती है। मौसम के ठीक होने के इंतजार में थे। 11 हजार 838 पोलिंग बूथ होंगे।
AUG 16, 2024 15:13 IST
जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा: हमने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया है एक उत्साह देखने को मिला है। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर की घोषणा हो रही है। 90 विधानसभा क्षेत्र हैं।
जम्मू कश्मीर में 87.09 लाख वोटर हैं। कुल 87.09 लाख मतदाता हैं।
जम्मू कश्मीर में 87.09 लाख वोटर हैं। कुल 87.09 लाख मतदाता हैं।
AUG 16, 2024 15:09 IST
AUG 16, 2024 15:07 IST
AUG 16, 2024 14:53 IST
महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है।
AUG 16, 2024 14:29 IST
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव की हलचलें तेज
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव की हलचलें तेज हो गई हैं। आज निर्वाचन आयोग दोनों राज्यों दोपहर करीब तीन बजे संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडिया को आमंत्रण दिया है लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
AUG 16, 2024 12:02 IST
तैनाती पर चुनाव आयोग की नीति
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: आयोग लगातार इस नीति का पालन करता रहा है कि चुनाव वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाए, जहां वे काफी लंबे समय से कार्यरत हैं।
AUG 16, 2024 11:02 IST
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 30 सितंबर तक कराने का निर्देश
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: गत दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 30 सितंबर तक कराने का निर्देश दिया था। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव आसन्न होने के एक नए संकेत में निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए कहा था, यह एक ऐसी कवायद है जो चुनाव कराने से पहले किया जाता है।
AUG 16, 2024 15:32 IST
विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हुई
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया आमतौर पर एक महीने तक चलती है। परिसीमन कवायद के बाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए आवंटित सीटों को छोड़कर विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है।
AUG 16, 2024 10:01 IST
अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार होगा चुनाव
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: जम्मू कश्मीर में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, वह 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद पहला चुनाव होगा।
AUG 16, 2024 09:23 IST
लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: राजीव कुमार ने कहा था कि कोई भी बाहरी या आंतरिक ताकत चुनाव प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतार सकती। लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान के बाद कुमार ने कहा था, यह सक्रिय भागीदारी जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक बहुत बड़ी सकारात्मक बात है, ताकि केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी रहे।
AUG 16, 2024 09:23 IST
जम्मू कश्मीर में चुनाव तैयारियों की पिछले सप्ताह समीक्षा की थी
Assembly Election 2024 Date Announcement Live: निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर में चुनाव तैयारियों की पिछले सप्ताह समीक्षा की थी। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि आयोग केंद्र शासित प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
AUG 16, 2024 09:22 IST
महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया
निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है।
