Gyanvapi परिसर में ASI Survey का दूसरा दिन: हिंदू पक्ष का दावा- तहखाने से मिली मूर्ति-त्रिशूल, जानिए और क्या हुआ

Gyanvapi Survey: दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कार्य शुरु कर दिया। सर्वे से अलग रहे मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।

Gyanvapi Survey: उत्तर प्रदेश (यूपी) के वाराणसी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार (पांच अगस्त, 2023) को लगातार दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर (काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे) में वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया। हिंदू पक्ष के सूत्रों की ओर से कुछ टीवी न्यूज चैनलों से दावा किया गया कि सर्वे के दौरान हिंदू धर्म से जुड़ी कलाकृतियां और प्रतीक मिले। पश्चिमी दीवार से सटे तहखाने में चार फुट की मूर्ति मिली है और इस प्रतिमा पर कुछ कलाकृतियां भी हैं। यही नहीं, एक-दो फुट का त्रिशूल भी मिला है। सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को आगे बताया, दूसरे दिन के सर्वे से जुड़े काम में अधिवक्ता अखलाक और मुमताज सहित मुस्लिम पक्ष (जुमे पर एक रोज पहले शामिल न हुए) के पांच लोग भी शामिल हुए।

हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी की ओर से बताया गया कि सर्वे सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। हम चाहते हैं कि लोग सर्वे में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। हम पूर्ण सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आए हैं। हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए। सर्वेक्षण से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कार्य शुरु कर दिया। सर्वे से अलग रहे मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। वहीं वाराणसी की जिला अदालत ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे वैज्ञानिक सर्वे को पूरा करने के लिए ASI को चार सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया।

End of Feed