'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा

Election Commission Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन के बयान का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

Election Commission Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन के बयान का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा कि ज्ञानेश कुमार ने एक समय केंद्र सरकार में कार्यरता आईएएस अधिकारी रहने हुए भाजपा के लिए भर्ती करने का काम किया था।

Rahul Gandhi Vs CEC Gyanesh Kumar

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

'चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर'

राहुल गांधी ने कांग्रेस की केरल इकाई का एक वीडियो रिपोस्ट किया जिसमें जिजी थॉमसन ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया। बकौल केरल कांग्रेस, जिजी थॉमसन ने दावा किया है कि मौजूदा सीईसी ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत केरल कांग्रेस द्वारा जिजी थॉमसन के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed