गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और अरवल्ली से अलकायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार

Al-Qaeda Terrorists Arrested: गुजरात ATS ने अलकायदा के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

Al-Qaeda Terrorists Arrested: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। चार आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईए) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Al Qaeda Terrorists

अलकायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार

आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी फरासखाना, दिल्ली, मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद, सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भोईवाडा, मोडासा और जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी नोएडा सेक्टर 63, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

End of Feed