Goods Train Derail: महाराष्ट्र में पालघर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन डिरेल हो गई है। जिसके कारण इस रूट पर ट्रेनों का आगमन बाधित हो गई है। रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मालगाड़ी के डिब्बे को हटाने की कोशिश में लगे हैं।
मुंबई में मालगाड़ी पटरी से उतरी (फोटो- @ImAbhi5200)
ये भी पढ़ें- Delhi Train Accident: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, देखें Video
गुजरात-मुंबई रूट बाधित
पीटीआई के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे गुजरात से मुंबई आने वाली ट्रेन प्रभावित हुईं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर ने बताया कि घटना शाम करीब 5.10 बजे हुई और इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यातायात बहाल किए जाने के प्रयास जारी
उन्होंने कहा कि ट्रेन पनवेल जा रही थी और उस पर लोहे के तार के बंडल (आयरन कॉइल) लदे थे। ठाकुर ने कहा कि प्रभावित लाइन पर यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
