देश

गोवा अग्निकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया; नहीं थी क्लब निर्माण की अनुमति

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब में लगी आग की घटना को लेकर मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए। सावंत ने कहा कि नाइट क्लब के मालिक एवं मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Image

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामला। फोटो- PTI

goa nightclub fire: उत्तरी गोवा के नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के मामले में अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया गया है। साथ ही क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गोवा पुलिस ने जानकारी दी है। इस नाइट क्लब में हुई दिल दहला देने वाली इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है। यह नाइट क्लब राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित है। यह पार्टी स्थल पिछले साल ही खुला था।

इससे पहले, अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर ने बताया था कि क्लब सौरभ लूथरा संचालित करते थे। उनका अपने साझेदार के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने पंचायत में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जब हमने परिसर का निरीक्षण किया और पाया कि उनके पास क्लब निर्माण की अनुमति नहीं थी। इसके बाद पंचायत ने क्लब ढहाए जाने का नोटिस भी जारी किया था, जिस पर पंचायत निदेशालय के अधिकारियों ने रोक लगा दी थी।

उन्होंने बताया कि परिसर के मूल मालिक ने लूथरा को यह जगह किराए पर दे दी थी। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं। अब हमें और अधिक सतर्क रहना होगा।'

मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश

इससे पहले, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब में लगी आग की घटना को लेकर मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए। सावंत ने कहा कि नाइट क्लब के मालिक एवं महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

शुरुआती जांच में कई खामियों की बात

इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद हादसे की जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में नाइट क्लब की सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाहियों का पता चला है। आरोप है कि क्लब में फायर सेफ्टी मानकों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन हुआ और आग से बचाव के जरूरी इंतजाम नदारद थे। इतना ही नहीं, बड़ा सवाल यह भी है कि क्लब के अवैध निर्माण को लेकर पहले शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं बावजूद इसके उसका संचालन कैसे जारी रहा? जांच एजेंसियां अब इसी लापरवाही और संभावित मिलीभगत की तह तक जाने में जुटी हैं।

अग्निकांड पर उठ रहे हैं नए सवाल

गोवा के दर्दनाक नाइट क्लब हादसे को लेकर अब कई परतें खुलने लगी हैं। पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार का कहना है कि आग की शुरुआत गैस सिलेंडर के विस्फोट से हुई थी, लेकिन घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ और ही बताया है। उनके मुताबिक,आग की लपटें सबसे पहले पहली मंजिल पर उठीं, जहां पर्यटकों की भीड़ डांस फ्लोर पर मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पहली मंजिल पर आग लगते ही लोग घबराकर बाहर की ओर दौड़े,लेकिन जैसे ही कुछ लोग सीढ़ियों से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे, वहां स्थित किचन में लगी आग से उठा घना धुआं उन्हें घेर चुका था। ग्राउंड फ्लोर पर वेंटिलेशन का रास्ता नहीं था, जिसकी वजह से कई लोग बेहोश होकर वहीं फंस गए। यही कारण है कि सीढ़ियों और नीचे के हिस्से से कई शव बरामद किए गए।

एंट्री और एग्जिट गेट एक ही

यह भी सामने आया है कि नाइट क्लब में एंट्री और एग्जिट गेट एक ही था, वह भी एक ही, जिससे भगदड़ मच गई और लोग बाहर निकल ही नहीं पाए। ऊपर से क्लब पानी के बीच बना था और सिर्फ एक पतला संकरा रास्ता जमीन से जुड़ता था। इस वजह से न तो लोग आसानी से बच पाए और न ही रेस्क्यू टीमें आग पर तुरंत काबू पा सकीं।

हादसे में 25 की मौत, चार पर्यटक भी

हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें 14 कर्मचारी, 4 पर्यटक शामिल हैं। बाकी 7 शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

ताड़ की सूखी पत्तियों ने तेजी से भड़काई आग

वीकेंड होने के कारण ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में असाधारण भीड़ उमड़ी हुई थी। सिर्फ डांस फ्लोर पर ही करीब 100 लोग थिरक रहे थे, जब अचानक आग भड़क उठी। जांच में यह भी सामने आया है कि क्लब एक अस्थायी ढांचे में संचालित हो रहा था और उसके निर्माण में बड़ी मात्रा में ताड़ की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल किया गया था, जो आग पकड़ने में बेहद संवेदनशील सामग्री मानी जाती है। यही वजह रही कि लपटें कुछ ही क्षणों में पूरे ढांचे पर फैल गईं और हालात नियंत्रण से बाहर हो गए।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ