Goa: 'डांस फ्लोर' पर 100 लोग मौजूद...देखते ही देखते जल गया पूरा क्लब, पुलिस बोली- सिलेंडर फटा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? जानें

पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और 'तीन से चार पर्यटक' भी शामिल हैं।

Goa nightclub fire: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि जब आग लगी तो कम से कम 100 लोग 'डांस फ्लोर' पर मौजूद थे और स्वयं को बचाने के लिए उनमें से कुछ लोग नीचे की ओर रसोईघर में भाग गए जहां वे कर्मचारियों के साथ फंस गए।

fire (4)

उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना (PTI)

राज्य पुलिस ने हालांकि कहा कि नाइट क्लब में आग शनिवार आधी रात के बाद सिलेंडर फटने के कारण लगी लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी जहां पर्यटक नाच रहे थे।

End of Feed