किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

FSSAI Inspection: दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में स्थित दो बड़े होटल की किचन में FSSAI की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं।

FSSAI Inspection: दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में स्थित दो बड़े होटल (Andaz Delhi और JW Marriott New Delhi) की किचन में FSSAI की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। दोनों होटलों में अलग-अलग दिन हुए निरीक्षण में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, कॉकरोच, गंदे बर्तन, खराब रेफ्रिजरेटर, पानी का रिसाव और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों की सही तरीके से अलग-अलग स्टोरेज न होने जैसी कमियां दर्ज की गईं।

Restaurants Kitchen

एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में FSSAI ने किया निरीक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Andaz Delhi by Hyatt में FSSAI की टीम ने निरीक्षण किया। रिपोर्ट में बताया गया कि किचन में वेज और नॉन-वेज सामान को अलग रखने की व्यवस्था ठीक नहीं थी। दोनों के कटिंग बोर्ड एक ही पानी के कंटेनर में मिले। कुछ एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री भी मिली, जबकि चिलर के आसपास बदबू और कीड़ों की गतिविधि देखी गई। रूम डाइनिंग किचन में कॉकरोच और मक्खियां मिलीं और वेज बर्नर पर नॉन-वेज खाना तैयार किया जा रहा था।

End of Feed