मुंबई से दिल्ली तक नजर और फिर महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, दिपके को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी, इसी के तहत प्लेन के अंदर ही, महिला अधिकारियों से इसे अंजाम दिया गया।

दिल्ली में आज होने वाले प्रदर्शन में अभिजीत दिपके के पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने दिपके को ऐसे ही हिरासत में नहीं लिया, बल्कि उसके लिए पूरी तैयारी की हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिजीत दिपके ने जैसे ही दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया और पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तभी से दिपके पर पुलिस की नजर थी।

End of Feed