तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन BJP में शामिल, लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 01:39 PM IST

Tamilisai Sundararajan joins BJP: तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं।उन्होंने कहा, मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैंने यह इच्छा अपनी पार्टी को भी बताई है। मैं खुश हूं कि मुझे एक बार फिर से सदस्यता कार्ड मिल गया है।

Tamilisai Sundararajan joins BJP: तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। दो दिन पहले उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, जो सही निकले। माना जा रहा है क बीजेपी उन्हें तमिलनाडु से चुनाव लड़वा सकती है।

Tamilisai Sundararajan

तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन BJP में शामिल

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुंदरराजन ने भविष्य की योजना पर बात करते हुए कहा, मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैंने यह इच्छा अपनी पार्टी को भी बताई है। मैं खुश हूं कि मुझे एक बार फिर से सदस्यता कार्ड मिल गया है। मेरे लिए यह सबसे खुशी का दिन है। उन्होंने कहा, राज्यपाल पद से इस्तीफा देना एक कठिन फैसला था, क्योंकि राज्यपाल के रूप में मेरे पास कई सुविधाएं थीं, लेकिन मैंने इसे छोड़ दिया। मुझे इसका एक प्रतिशत भी दुख नहीं है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु में निश्चित तौर पर कमल खिलेगा।

End of Feed