देश

फेमा मामले में पूर्वी CM अमरिंदर सिंह से होगी पूछताछ, ED ने भेजा समन, बेटे से भी होगी पूछताछ

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह 12 फरवरी को पेश नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें हाल ही में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईडी अमरिंदर सिंह को पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक नयी तारीख दे सकता है। यह कदम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सितंबर 2025 के आदेश से संबंधित है

Image

पजाब के पूर्व सीएम हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह।

Photo : PTI

Amrinder Singh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने बताया कि पिता-पुत्र पर स्विस बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के 'लाभार्थी’ होने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता अमरिंदर सिंह को केंद्रीय जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को जालंधर स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है, जबकि उनके बेटे को शुक्रवार को तलब किया गया है।

मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं अमरिंदर सिंह

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह 12 फरवरी को पेश नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्हें हाल ही में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईडी अमरिंदर सिंह को पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक नयी तारीख दे सकता है। यह कदम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सितंबर 2025 के आदेश से संबंधित है। उच्च न्यायालय ने तब अमरिंदर सिंह और उनके बेटे द्वारा दायर उन याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिनमें उन्होंने आयकर विभाग द्वारा उनके खिलाफ दाखिल आरोप पत्र की जांच करने से ईडी को रोकने का अनुरोध किया था। दोनों पर आरोप है कि वे स्विस बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी हैं।

विदेशी संपत्तियों का 'लाभार्थी’है सिंह परिवार

यह मामला 2011 में फ्रांस सरकार से भारत को प्राप्त 'विश्वसनीय’ सूचनाओं से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सिंह परिवार विदेशी व्यापारिक संस्थाओं के माध्यम से 'रखरखाव और नियंत्रण’ की जाने वाली विदेशी संपत्तियों का 'लाभार्थी’ है। कैप्टन अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वह सेना में भी रह चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी है। कैप्टन की तबीयत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article