देश

विपक्ष की एकजुटता में कितनी गंभीरता? ओम बिरला को हटाने के लिए दिए गए नोटिस में मिलीं खामियां

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाए जाने के लिए विपक्षी की ओर से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन 9 मार्च को हो सकती है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिया था।

Image

अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में खामियां

Photo : ANI

No-Confidence Motion: लोकसभा सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी सांसदों द्वारा ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद से हटाने के लिए प्रस्तुत नोटिस में खामियां पाई गई हैं। लोकसभा सूत्रों ने सचिवालय को विपक्ष द्वारा प्रस्तुत दोषपूर्ण नोटिस को खारिज होने से बचाने के लिए उसमें संशोधन करने का निर्देश दिया और तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। लोकसभा सूत्रों के मुताबिक, ओम बिरला को हटाने का नोटिस 9 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।

खुद ओम बिरला ने सुधारने को कहा

लोकसभा सूत्रों ने बताया कि नोटिस में चार बार गलत तारीखें लिखी गई थीं, जिसके चलते नियमों के अनुसार नोटिस खारिज किया जा सकता था। हालांकि, बिरला ने लोकसभा सचिवालय को दोषपूर्ण नोटिस में संशोधन करने और उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक पदाधिकारी ने कहा, ओम बिरला ने नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। यह नोटिस 9 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि संशोधित नोटिस प्राप्त होने पर नियमों के अनुसार शीघ्र समीक्षा की जाएगी।

विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया

बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्य नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही सदस्यों ने "हमें न्याय चाहिए" के नारे लगाए। सदन की अध्यक्षता कर रहे पीसी मोहन ने हंगामे के बावजूद प्रश्नकाल जारी रखा। लगभग 11:30 बजे विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

9 मार्च को हो सकती है चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाए जाने के लिए विपक्षी की ओर से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन 9 मार्च को हो सकती है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिया था। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:14 बजे हमने नियम 94C रूल्स एंड प्रोसीजर के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया।

प्रस्ताव पर 118 सांसदों के दस्तखत

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कुल 118 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर दस्तखत किए हैं। बता दें कि विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस पर हस्ताक्षर करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह कदम उठाने से पहले विपक्षी दलों को लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी शिकायतें रखनी चाहिए थी।

आसान पर नहीं बैठेंगे ओम बिरला!

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद मंगलवार को फैसला किया कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिकता के उच्च मापदंड के तहत यह फैसला किया है कि विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article