हावड़ा-गुवाहाटी के बीच दौड़ेगी 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन', पूर्वोत्तर से देश का सफर होगा और आसान

Howrah Guwahati Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच दौड़ने जा रही है।

Howrah Guwahati Vande Bharat Sleeper: भारतीय रेलवे ने नए साल 2026 की शुरुआत एक ऐतिहासिक सौगात के साथ की है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच दौड़ने जा रही है। यह ट्रेन न सिर्फ आधुनिक तकनीक का शानदार उदाहरण है, बल्कि पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से और मजबूती से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

First Vande Bharat Sleeper Train

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फोटो: canva)

पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल माना जा रहा है। बता दें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। 16 कोच वाली इस ट्रेन में लगभग 823 यात्रियों के सफर की सुविधा होगी।

End of Feed