देश

पिता-पुत्र ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा, फिर रेलवे ट्रैक पर लेटकर की खुदकुशी, ठाणे का सनसनीखेज मामला

राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक लोकल ट्रेन भायंदर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, जिसके सामने लेटकर पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली।

Image

पिता-पुत्र ने की आत्महत्या

Photo : iStock

Father-son Die By Suicide: महाराष्ट्र के ठाणे में 33 वर्षीय एक युवक और उसके पिता ने भायंदर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों (पिता-पुत्र) एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन को आते देख पटरियों पर लेटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोनों वसई के निवासी

राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक 'लोकल ट्रेन' भायंदर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, जिसके सामने लेटकर दोनों (पिता-पुत्र) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जय मेहता और उसके पिता हरीश मेहता (60) के रूप में हुई है, दोनों वसई के निवासी हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article