देश

फालता सीट से BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की बड़ी जीत; एक लाख से ज्यादा मतों का रहा अंतर

Falta election result 2026: बीते 4 मई को आए चुनाव नतीजों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विधानसभा की 294 सीटों में से भाजपा ने 207 सीटें जीतीं जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। प्रचंड जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने 15 साल बाद टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया। यहां पुनर्मतदान 29 अप्रैल के चुनाव से जुड़े विवाद के कारण हुआ।

Image

बंगाल की फलता सीट पर 21 मई को हुआ पुनर्मतदान।

Falta election result 2026: पश्चिम बंगाल की फालता सीट से भाजपा जीत तय मानी जा रही है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इस सीट पर 21 मई को रिपोलिंग हुई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मदीवार देबांग्शु पांडा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच था, लेकिन रिपोलिंग से ठीक पहले खान मैदान से हट गए। चुनाव मैदान से जहांगीर के हट जाने के बाद इस सीट पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में हैं। 21 मई को हुए पुनर्मतदान में इस सीट पर 86.11 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2021 के चुनाव में इस सीट पर टीएमसी के शंकर कुमार नस्कर विजयी हुए थे। समझा जाता है कि जहांगीर के चुनाव मैदान से हट जाने के बाद इस सीट पर भाजपा की जीत होनी तय है। फालता सीट के चुनाव रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट results.eci.gov.in पर देगा। हम यहां से रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट आपको देंगे-

फालता सीट चुनाव रिजल्ट 2026

- फालता सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से ज्यादा वोट से दर्ज की जीत।

- फालता सीट पर 19 राउंड की मतगणना पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी 99208 वोट से आगे चल रहे हैं। फालता विधानसभा सीट पर कुल 21 राउंड की मतगणना होनी है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी पांडा का जीतना एकदम तय है।

- फालता सीट पर 16 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार पांडा 76 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर उन्हें अब तक 111270 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे स्थान पर माकपा के शंभुनाथ कुर्मी हैं। माकपा उम्मीदवार को अब तक 34873 वोट मिले हैं। पांडा ने निर्णायक बढ़त बना ली है और उनका जीतना तय है।

-13 राउंड की वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार पांडा को 87367 वोट और दूसरे नंबर पर चल रहे माकपा उम्मीदवार कुर्मी को 29133 वोट मिले हैं।

- 11 राउंड के बाद की स्थिति

counting

counting

-भाजपा उम्मीदवार नौ राउंड के बाद 34 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं

-माकपा उम्मीदवार कुर्मी को 23 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं

-फालता सीट पर सात राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सात राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी पांडा 44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर माकपा उम्मीदवार शंभु नाथ कुर्मी हैं। उन्हें अब तक 18453 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोला हैं।

Falta seat

Falta seat

-फालता सीट पर चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। भाजपा उम्मीदवार पांडा 25 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर माकपा के शंभुनाथ कुर्मी हैं। शंभुनाथ को करीब 11 हजार वोट मिले हैं।

-दूसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं

-पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं।वहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भाग गए हैं। जीत बस कुछ ही समय की बात है।

-पहले राउंड में कांग्रेस को 225 और TMC को 210 वोट मिले हैं

-फालता सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा आगे चल रहे हैं। उन्हें 9534 वोट मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर माकपा उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी हैं। शंभुनाथ को 448 वोट मिले हैं।

-इस सीट पर 21 राउंड तक मतों की गिनती होगी

-चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार फालता सीट पर मतों की गिनती का काम शुरू हो गया है

-इस सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा, माकपा के शंभूनाथ कुर्मी, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला, चंद्रकांत राय (निर्दलीय), दीप हटी (निर्दलीय) के बीच मुकाबला है। जहांगीर खान भी उम्मीदवार हैं।

207 सीटों पर विजयी हुई है भाजपा

बीते 4 मई को आए चुनाव नतीजों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विधानसभा की 294 सीटों में से भाजपा ने 207 सीटें जीतीं जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। प्रचंड जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने 15 साल बाद टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया। यहां पुनर्मतदान 29 अप्रैल के चुनाव से जुड़े विवाद के कारण हुआ, जब कई मतदान केंद्रों से शिकायतें सामने आईं कि ईवीएम पर इत्र जैसे पदार्थ और चिपकने वाली टेप लगाई गई थीं। निर्वाचन आयोग ने फाल्टा में पुनर्मतदान का आदेश दिया, जबकि शेष 293 विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम चार मई को पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता हासिल की है।

अपनी जीत पक्की मान रही है भाजपा

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे तक 2.36 लाख मतदाताओं में से 86.11 प्रतिशत ने मतदान किया । इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान में इसी समय तक 86.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। भारी मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के दृश्य किसी उत्सव जैसे लग रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दृश्यों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे लोग किसी उत्सव में भाग ले रहे हों। पुनर्मतदान में इतना मतदान होना वास्तव में अभूतपूर्व है।’ खान के चुनाव से हटने से फाल्टा के राजनीतिक समीकरण में काफी बदलाव आ गया है। भाजपा, जो पहले से ही एकतरफा जीत का भरोसा जता रही है, टीएमसी उम्मीदवार के पुनर्मतदान से पहले ही चुनाव मैदान से हटने के बाद इस सीट पर अपनी जीत पक्की मान रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article