Fact Check: क्या बागेश्वर सरकार (Bageshwar sarkar) के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है। इस में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में धीरेंद्र शास्त्री 121 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात भी की है। जिसके बाद समर्थन का फैसला बागेश्वर सरकार ने किया है।
जब हमने इस खबर का फैक्ट चेक किया और रिसर्च की और बागेश्वर धाम सरकार के सोशल मीडिया हैंडल खंगाले तो पता चला कि ये खबर फर्जी है। खुद बागेश्वर धाम सरकार के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से इसका खंडन किया गया है। यह खबर पूर्णतः गलत और भ्रामक है। पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार ना किसी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में हैं और ना रहेंगे। गुरुदेव भगवान की सिर्फ एक ही पार्टी है "हनुमान जी की पार्टी" जिसका झंडा है 'भगवा ध्वज'….ये खबर बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश है।
बागेश्वर धाम सरकार किसी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में नहीं हैं। ये खबर बागेश्वर धाम सरकार को बदनाम करने के लिए फैलाई गई है।
