देश

EXCLUSIVE: भारतीय डेस्टिनेशन का नहीं कर सकते मुकाबला, पीएम मोदी के 'वेड इन इंडिया' कैंपेन पर बोले ग्रीस के प्रधानमंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 02:44 PM IST

टाइम्स नाउ के साथ खास इंटरव्यू के दौरान ग्रीक पीएम ने कहा कि वह ग्रीस के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का दौरा करके बहुत खुश हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह 16 वर्षों में किसी ग्रीक पीएम की पहली यात्रा है।

Image

ग्रीस के पीएम का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Greek PM in India: ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस (Kyriakos Mitsotakis) ने कहा है कि ग्रीस में कई ऐसी जगहें हैं जहां भारतीय डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। टाइम्स ग्रुप की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मित्सोटाकिस ने कहा कि सेंटोरिनी के अलावा ग्रीस में कई ऐसी जगहें हैं जहां बॉलीवुड शूटिंग कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वेड इन इंडिया' अभियान और भारत में ही डेस्टिनेशन वेडिंग की अपील पर प्रतिक्रिया जताते हुए ग्रीक प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि हम भारतीय शादियों के लिए कभी भी भारतीय जगहों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। हमें अभी एक छोटा सा ही हिस्सा मिल पाया है।

कहा- निजी केमिस्ट्री बहुत अहम

ग्रीक पीएम ने कहा, निजी केमिस्ट्री बहुत महत्वपूर्ण है, और यह विश्वास के बुनियादी रिश्ते से शुरू होती है। सबसे पहले देशों को अपने हितों को देखने की जरूरत है। अगर अच्छी व्यक्तिगत केमिस्ट्री है तो हम बहुत तेज गति से बदलाव ला सकते हैं। पीएम मोदी की सत्ता में वापसी की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए मित्सोटाकिस ने कहा, आगामी चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लिए चीजें काफी अच्छी दिख रही हैं और निश्चित रूप से इस रिश्ते को और विकसित करने के लिए जल्द ही फिर से मिलने का मौका मिलेगा।

ग्रीक पीएम बोले, भारत दौरा करके बहुत खुश हूं

इस इंटरव्यू के दौरान ग्रीक पीएम ने कहा कि वह ग्रीस के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का दौरा करके बहुत खुश हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह 16 वर्षों में किसी ग्रीक पीएम की पहली यात्रा है। पिछले साल पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा पर बोलते हुए मित्सोटाकिस ने कहा, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले अगस्त में हमसे मिलने का फैसला किया तो मुझे बहुत खुशी हुई, और मुझे लगता है कि वह यात्रा वास्तव में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को पूरी तरह से अलग ट्रैक पर लाने का अवसर था।

21 फरवरी को पहुंचे दिल्ली

गौरतलब है कि ग्रीस के पीएम भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। वह 21 फरवरी को नई दिल्ली पहुंचे थे। उनकी यात्रा आज 23 फरवरी को समाप्त हो रही है। बुधवार को मित्सोटाकिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी और मित्सोटाकिस ने भूमध्य सागर के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक में साझेदारी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ