भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री गोहेन और 17 अन्य नेताओं ने दिया इस्तीफा

Rajen Gohain Resign: पूर्व केंद्रीय मंत्री और असम के नागांव संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे राजेन गोहेन ने बृहस्पतिवार को 17 अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गोहेन ने 1999 से 2019 तक चार कार्यकाल तक नागांव संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2016 से 2019 तक वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रहे।

Rajen Gohain Resign: पूर्व केंद्रीय मंत्री और असम के नागांव संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे राजेन गोहेन ने बृहस्पतिवार को 17 अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया को लिखे एक पत्र में गोहेन ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हट रहे हैं।

BJP

भाजपा को लगा बड़ा झटका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिलीप सैकिया को सौंपा इस्तीफा

सूत्रों ने बताया कि 17 अन्य भाजपा सदस्यों ने भी सैकिया को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इनमें से अधिकतर ऊपरी और मध्य असम से हैं। गोहेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया, क्योंकि पार्टी ‘‘असम के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही और बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनुमति देकर जातीय समुदायों के साथ विश्वासघात किया।’’

End of Feed