देश

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की पीएम मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय भारत यात्रा

European Commission President India Visit: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिन की भारत यात्रा पर आ रही हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आ रही हैं।

Image

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (फाइल फोटो)

European Commission President India Visit: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिन की भारत यात्रा पर 27 फरवरी को आ रही हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आ रही अध्यक्ष के साथ यूरोपीयन संघ कॉलेज के आयुक्त भी रहे हैं । डेर लेयेन की तीन साल के भीतर ये तीसरी भारत यात्रा है वे 2022 , 2023 में जी -20 सम्मेलन में भारत आ चुकी हैं जबकि कॉलेज आयुक्तों की ये पहली भारत यात्रा है । पिछली दोनों यात्राओं के दौरान नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें भी हुई हैं ।

भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 27 और 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी उर्सुला वॉन के साथ प्रतिनिधि स्तर की बैठक करेंगे । यूरोपीय संघ आयुक्तों के साथ भारत के समकक्षों की व्यापार और प्रौद्योगिकी पर द्विपक्षीय बैठकें होंगी । भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार हैं दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलने के साथ साथ विस्तार भी हुआ है । भारत का कहना है कूटनीतिक संबंधों के तीन दशक पूरे होने के बाद यूरोपीय संघ अध्यक्ष और आयुक्तों का भारत दौरा रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा नयी दिशाएं देगा।

यूरोपीय संघ यूरोपीय देशों का राजनीतिक और आर्थिक संघ हैं जिसका गठन दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1951 में किया गया था उस समय इसमें केवल 6 देश थे अब सदस्यों की संख्या 27 है । इसका मुख्यालय ब्रसेल्स में है ।इस संघ का उद्देश्य अपने सदस्य देशों के बीच आर्थिक सामाजिक सहयोग, लोकतंत्र और सतत विकास को प्रोत्साहन देना है ।

Sunita  Arya Jha
सुनीता आर्या झा author

खबरों की दुनिया में गोताखोरी करना पसंद है मुझे। सियासत की खबरों और विदेश महकमे से जुड़ी खबरों को खंगालने के साथ गायिकी का भी शौक रखती हूं। हर पल कुछ न... और देखें

End of Article