महुआ मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट स्वीकारी, लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश!

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 9, 2023, 05:14 PM IST

लोकसभा आचार समिति के छह सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप पर रिपोर्ट का समर्थन किया, चार ने इसका विरोध किया...

Mahua Moitra: लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों पर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने इसकी जानकारी दी। सोनकर ने कहा कि लोकसभा आचार समिति के छह सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप पर रिपोर्ट का समर्थन किया, चार सदस्यों ने इसका विरोध किया

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा

लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश

सूत्रों का कहना है कि आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है। महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश करने वाली लोकसभा आचार समिति की मसौदा रिपोर्ट को चार विपक्षी सदस्यों ने पूर्वाग्रह से ग्रसित और गलत बताया।

End of Feed