'तकनीक और नवाचार बने विकास की धुरी, UPI ने बदली देश की तस्वीर'; ET NOW GBS 2026 में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में हमने तकनीक और नवाचार को विकास का मुख्य आधार माना है। इसी सोच के तहत देश में स्टार्टअप कल्चर और हैकाथॉन कल्चर को बढ़ावा दिया गया। आज भारत में दो लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स हैं, जो देश की नवाचार क्षमता और उद्यमशीलता की ताकत को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि जिस 'शताब्दी के बदलाव' की आज पूरी दुनिया बात कर रही है, उसकी मजबूत नींव भारत बनने जा रहा है। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ कहा कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक विकास को गति देने वाला इंजन बनेगा और दुनिया की आर्थिक वृद्धि का नेतृत्व करेगा। इस दौरान उन्होंने डिजिटल इंड़िया पर भी अपना जोर दिया।

पीएम मोदी।

स्टार्टअप कल्चर और हैकाथॉन कल्चर को बढ़ावा

End of Feed