एक के बाद एक तीन राज्यों ने 'वोट चोरी' मामले पर भेजा राहुल गांधी को नोटिस, शपथ पत्र के साथ मांगे कागजात

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वे हस्ताक्षरित घोषणा/शपथ, दस (10) दिनों के भीतर कार्यालय को वापस कर दें, ताकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू की जा सके।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को एक के बाद एक तीन राज्यों से चुनाव आयोग के अधिकारियों ने नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर ये नोटिस भेजे गए हैं। सबसे पहले कर्नाटक से राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया, जहां से कहा गया है कि राहुल गांधी एक महिला वोटर को लेकर फर्जी कागजात दिखाए हैं। इसके बाद हरियाणा और महाराष्ट्र से भी राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया है।

End of Feed