मेडिकल सीटों का काला कारोबार – नकली NRI सर्टिफिकेट से निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन कराने वाला गिरोह बेनकाब, ED की बड़ी कार्यवाई।

ईडी (Enforcement Directorate) ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में जबरदस्त फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि कॉलेज प्रबंधन और एजेंट्स मिलकर फर्जी NRI सर्टिफिकेट और कागज़ तैयार करके ऐसे छात्रों को NRI कोटे से एडमिशन दिलवा रहे थे, जो असल में इसके हकदार ही नहीं थे।

नई दिल्ली: ईडी (Enforcement Directorate) ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में जबरदस्त फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि कॉलेज प्रबंधन और एजेंट्स मिलकर फर्जी NRI सर्टिफिकेट और कागज़ तैयार करके ऐसे छात्रों को NRI कोटे से एडमिशन दिलवा रहे थे, जो असल में इसके हकदार ही नहीं थे।

मेडिकल सीटों का काला कारोबार – नकली NRI सर्टिफिकेट से निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन कराने वाला गिरोह बेनकाब, ED की बड़ी कार्यवाई।

ईडी ने मेडिकल कॉलेजों और एजेंट्स के ठिकानों पर छापेमारी की। वहां से फर्जी NRI सर्टिफिकेट, नकली नोटरी स्टैम्प और जाली कागज़ात बरामद हुए।दरअसल भारतीय दूतावासों से जांच कराने पर कई NRI सर्टिफिकेट नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि एजेंट्स पैसे लेकर फर्जी फैमिली ट्री बनाते थे, ताकि ऐसे लोग भी NRI कोटे से सीट ले सकें जिनका असल में कोई रिश्ता नहीं था। कई बार एक ही NRI के कागज़ों का इस्तेमाल कई छात्रों को दाखिला दिलाने के लिए किया गया।

End of Feed