ईडी की बड़ी कार्रवाई: 213 घर खरीदारों को मिली राहत, 175 करोड़ की संपत्तियां लौटाई गईं

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जयपुर जोनल ऑफिस को बड़ी राहत दी। उदयपुर के रॉयल राजविलास प्रोजेक्ट की 354 फ्लैट, 17 कॉमर्शियल यूनिट और 2 प्लॉट — कुल करीब 175 करोड़ की संपत्तियां — वापस दिलाई गई। यह मामला सिंडिकेट बैंक धोखाधड़ी केस से जुड़ा है, जिसमें भरत बोंब और उनके साथियों ने 2011 से 2016 के बीच 1267.79 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जयपुर जोनल ऑफिस ने एक बड़ी राहत देते हुए उदयपुर के रॉयल राजविलास प्रोजेक्ट की 354 फ्लैट, 17 कॉमर्शियल यूनिट और 2 प्लॉट — कुल करीब 175 करोड़ की संपत्तियां — वापस दिलाई हैं।

ed

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जयपुर जोनल ऑफिस ने एक बड़ी राहत दी।(फोटो सोर्स: ANI)

इन संपत्तियों को अब उदयपुर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड (UEWPL) की नई प्रबंधन टीम को सौंपा गया है, जिससे 213 असली घर खरीदारों को फायदा मिलेगा, जो पिछले 12 सालों से अपने घरों का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed