देश

भारत के खिलाफ चाइना की बड़ी साजिश का ED ने किया पर्दाफाश, देश की इकोनॉमी को कमजोर करने की कर रहा था कोशिश

ED Exposed China Big Conspiracy: ईडी ने ऑनलाइन गेम के जरिये भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करने वाली चीन की साजिश का पर्दापाश किया है। ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि 400 करोड़ रूपये चाइना से भारत पहुंचा है। इस मामले में ईडी ने भारत के चार नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था।

Image

भारत की इकोनॉमी को कमजोर करने की कोशिश कर रहा था चीन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ED Exposed China Big Conspiracy: ईडी ने एक ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही की है। पहली बार ED ने ऑनलाइन गेमिंग एप FIEWIN के चीनी नागरिकों के क्रिप्टो एकाउंट फ्रीज किए है। जानकारी के मुताबिक, करीब 25 करोड़ के क्रिप्टो एकाउंट को ED ने फ्रीज किया है। ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि 400 करोड़ रूपये चाइना से भारत पहुंचा है। इस मामले में ईडी ने भारत के चार नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था।

भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की थी साजिश

ED जांच में खुलासा हुआ था की भारत मे इस गेपिंग एप के जरिये चाइना मूल के नागरिकों ने भारत मे बड़ी सेंध लगाकर करीब 400 करोड़ की कमाई की और ये पैसा चाइना पहुंचा दिया। चाइना की 400 करोड़ की गेमिंग एप वाली साजिश के बेनकाब होने के बाद चाइना पर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की साजिश रतने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, ED ने अगस्त में Fiewin से जुड़े चार एग्जिक्यूटिव्स को कथित तौर पर यूजर्स से 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) के स्कैम में गिरफ्तार किया था। इस रकम की क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स और डिजिटल वॉलेट्स के जरिए लॉन्ड्रिंग की गई थी। Binance का दावा है कि उसकी इंटेलिजेंस यूनिट ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई थी जिससे इस फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करने और फंड्स का पता लगाने में आसानी हुई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त