
Results.ECI.gov.in, ECI By Election Results 2024, Election Commission of India Result LIVE Updates: देहरा सीट पर CM सुक्खू की पत्नी जीतीं, बागदा-रायगंज में TMC विजयी
Results.ECI.gov.in, ECI By Election Results 2024, Election Commission of India Result, vidhan sabha by poll results 2024: उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में 13 सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। इन सभी 13 सीटों के चुनाव नतीजे आज आ रहे हैं। कुछ सीटों के चुनाव नतीजे आ चुके हैं जबकि कुछ सीटों पर मतगणना का काम अंतिम दौर में है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर चुनाव रिजल्ट और उम्मीदवारों को मिले वोट का अपडेट आ रहा है। प्रत्येक उम्मीदवार को प्रत्येक चरण की मतगणना में कितने वोट मिले इसे भी जाना जा सकता है। इन 13 सीटों के चुनाव रिजल्ट के बारे में ECI के आंकड़े एवं अपडेट हम आपको दे रहे हैं। इन 13 सीटों पर उपचुनाव सीटें रिक्त होने से हुई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच यह पहला मुकाबला है। इस उप चुनाव में कौन बाजी मारता है, यह देखने वाली बात होगी। बिहार की रूपौली सीट सबसे दिलचस्प है। इस सीट पर राजद उम्मीदवार बीमा भारती को पप्पू यादव ने अपना समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव में यादव ने भारती को पूर्णिया सीट पर हराया।