चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त और अनुबंध पर तैनात सरकारी अधिकारियों पर भी लागू होंगे आचार संहिता के कड़े नियम

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सेवारत कर्मचारियों की तरह संविदा व सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों पर भी आचार संहिता लागू होगी, जिससे चुनावी निष्पक्षता और राजनीतिक तटस्थता बनी रहे।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता (MCC) के तहत कार्यरत सरकारी कर्मचारियों पर लागू होने वाली पाबंदियां और प्रतिबंध अब राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों एवं अन्य संविदात्मक कर्मियों पर भी समान रूप से लागू होंगे।

election commission

निर्वाचन आयोग ने नियुक्त सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों पर आदर्श आचार संहिता संबंधी प्रतिबंध लगाए (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed