DRDO ने फिर किया कमाल, 8 माह के रिकॉर्ड समय में तैयार की ऐसी तकनीक जिससे जहाजों को होगा फायदा

Sea Water Desalination: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एक बड़ी खोज की है। इस खोज के तहत डीआरडीओ ने विलवणीकरण यानी समुद्री जल से नमक निकालने की स्वदेशी प्रक्रिया विकसित की है। तटरक्षक बल के अपतटीय गश्ती पोत के मौजूदा विलवणीकरण संयंत्र में प्रारंभिक तकनीकी परीक्षण पूरे किए गए हैं।

Sea Water Desalination: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी खोज की है। इस खोज के तहत डीआरडीओ ने विलवणीकरण यानी समुद्री जल से नमक निकालने की स्वदेशी प्रक्रिया विकसित की है। इस प्रक्रिया का लाभ विशेष रूप से भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जहाजों को मिलेगा।

Indian Coast Guard

भारतीय तटरक्षक बल (फाइल फोटो)

डीआरडीओ ने समुद्री जल विलवणीकरण के लिए स्वदेशी नैनोपोरस मल्टीलेयर्ड पॉलीमेरिक झिल्ली को तैयार किया है। डीआरडीओ की कानपुर स्थित प्रयोगशाला, रक्षा सामग्री भंडार और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (DMSRDE) ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जहाजों में विलवणीकरण संयंत्र के लिए यह प्रौद्योगिकी विकसित की है। इससे खारे पानी की चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी।

End of Feed