Neet Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले का आरोपी धनंजय लोखंडे 6 दिन की CBI कस्टडी में, खोलेगा राज!

दिल्ली की एक अदालत ने नीट पेपर लीक मामले के आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। विशेष सीबीआई न्यायाधीशअजय गुप्ता ने सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Neet Paper Leak Update: दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले के आरोपी धनंजय लोखंडे को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता ने एजेंसी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें लोखंडे को पूछताछ के लिए छह दिन की हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया गया था। लोखंडे को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार किया गया था और ट्रांजिट रिमांड पर अदालत में लाया गया था।

Neet Paper Leak

आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

सुनवाई के दौरान, सीबीआई ने बताया कि लोखंडे ने लीक प्रश्नपत्र सह-आरोपी शुभम को दिया था, जो उसे एक अन्य आरोपी मनीषा बाघमारे से मिला था।केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि बड़ी साजिश का पर्दाफाश करना जरूरी है और जांच अभी शुरुआती चरण में है। लोखंडे के वकील ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए और उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए। इससे पहले दिन में अदालत ने पांच अन्य आरोपियों को सात दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

End of Feed