देश

नवरात्रि पर मातारानी के भक्तों को सौगात, सीधे हेलिकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वैष्णो देवी के दरबार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 12:12 PM IST

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से हेलिकॉप्टर की बुकिंग करा सकेंगे। श्रद्धालुओं को जम्मू से सांझी छत के पंछी हेलिपैड पर छोड़ा जाएगा। यहां से उन्हें बैटरी कार मिलेगी।

Image

हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे वैष्णो देवी की यात्रा

Photo : BCCL

Mata Vaishno Devi: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस शारदीय नवरात्र पर मातारानी के भक्तों को खास तोहफा देने जा रहा है। बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के जम्मू से सीधे वैष्णो देवी दरबार के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जम्मू एयरपोर्ट से हिमालय और ग्लोबल विक्टा कंपनी के हेलिकॉप्टर हर दिन तीन उड़ानें भरेंगे।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से हेलिकॉप्टर की बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, यात्री किराए को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि श्रद्धालुओं को जम्मू से सांझी छत के पंछी हेलिपैड पर छोड़ा जाएगा। बता दें, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों के आरामदायक और सुरक्षित सफल के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।

नवरात्र पर मिलेंगी से सुविधाएं

नवरात्रि पर भक्तगणों की सुविधा के लिए और भी कई इंतजाम किए गए है। हेलिकॉप्टर से सुगम यात्रा के अलावा स्काईवॉक फ्लाईओवर, आधुनिक लॉकर्स सुविधा, स्वर्ण जड़ित प्रवेश द्वार, पवित्र गुफा के डिजिडल दर्शन इन सुविधाओं में शामिल हैं। बता दें, गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्काईवॉक फ्लाईओवर और आधुनिक लॉकर्स सेवा का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए।

पंछी हेलीपैड से मिलेगी बैटरी कार

बता दें, जम्मू से हेलिकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पंछी हेलीपैड पर छोड़ा जाएगा। यहां से यात्रियों को बैटरी कार मिलेगी, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बैटरी कार के माध्यम से श्रद्धालु माता वैष्णो के भवन व अन्य जगहों पर आ जा सकेंगे। बता दें, पंछी हेलीपैड अभी तक वीवीआईपी दौरों के लिए ही इस्तेमाल होता है। अब श्राइन बोर्ड इसका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू करने जा रहा है। यानी अब इस हेलीपैड का इस्तेमाल आम लोगों के लिए होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article