Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में नए सीएम का नाम फाइनल, देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर!

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है। फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे दिख रह हैं। आज एनसीपी नेता अजित पवार दिल्ली रवाना हुए, जबकि एकनाथ शिंदे और फडणवीस मुंबई में ही रहे और वे अपनी पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देवेन्द्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय
  • बीजेपी आलाकमान ने फाइनल किए नाम
  • अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर बीजेपी ने नाम फाइनल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार 4 तारीख को होने वाली मीटिंग में देवेन्द्र फडणवीस का चुना जाना तय है और 5 दिसबंर को शपथ भी देवेन्द्र फडणवीस ही लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम होंगे, जिसमें एक अजित पवार हो सकते हैं, दूसरे एकनाथ शिंदे या उनकी पार्टी का कोई नेता।

End of Feed