G20 Summit: दिल्ली पुलिस के अफसर ने बनाई विदेशी मेहमानों की शानदार तस्वीरें, देखकर आप भी कह उठेंगे- वाह

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 7, 2023, 01:17 PM IST

दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेंद्र कलकल ने ये कार्टून बनाए हैं और उन्हें प्रदर्शन के लिए पुलिस मुख्यालय भवन में अपने कार्यालय में रखा है।

G-20 Summit: राजधानी दिल्ली जी-20 सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है। 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान के नए अत्याधुनिक परिसर में सम्मेलन होने जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के इस इलाके को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसी कड़ी में पुलिस के एक अधिकारी ने 30 विदेशी मेहमानों के कार्टून बनाए हैं जो 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे हैं। उन्होंने 19 राष्ट्राध्यक्षों, दो यूरोपीय संघ के नेताओं और नौ अन्य आमंत्रित मेहमानों के कुल 30 कार्टून बनाए।

एसीपी राजेंद्र ने बनाए कार्टून

दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेंद्र कलकल ने ये कार्टून बनाए हैं और उन्हें प्रदर्शन के लिए पुलिस मुख्यालय भवन में अपने कार्यालय में रखा है। एसीपी कलकल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, बचपन से कार्टून बनाना मेरा शौक रहा है। अगर किसी को डांस करना पसंद है तो वह शादी से पहले खुद को तैयार कर लेता है। चूंकि मैं एक कार्टूनिस्ट हूं तो मुझे लगा कि जी20 बैठक के लिए यह एक ही मौका है।

समिट से पहले इन कार्टून को बनाने की तैयारियों पर एसीपी ने कहा कि डेढ़ से दो महीने पहले मेरे दिमाग में यह बात आई थी। इसे बनाने में 15 मिनट से आधे घंटे तक का समय लगता है। लेकिन एक कलाकार हमेशा बेहतर करने की इच्छा रखता है। इसलिए मैं इसमें सुधार करते रहता हूं। सबसे पहले खुद को संतुष्ट करना जरूरी है।

End of Feed