'PM मोदी को गाली बर्दाश्त नहीं', CJP से पहले सड़कों पर उतरी लाल हिट जनता पार्टी, सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राजधानी में राजनीति गरमा गई है। इसके विरोध में लाल हिट जनता पार्टी के युवाओं ने प्रदर्शन किया।

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में कल यानी 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर राजधानी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में सियासत और प्रदर्शनों का दौर शुरू हो चुका है। कनॉट प्लेस के पास 'लाल हिट जनता पार्टी' (LHJP) के बैनर तले युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Lal Hit Janata Party

CJP से पहले सड़कों पर उतरी लाल हिट जनता पार्टी

लाल हिट जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द और अराजकता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका आरोप था कि कुछ राजनीतिक दल बिना अनुमति के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया और बाद में हिरासत में ले लिया।

End of Feed