दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्वतंत्र भारद्वाज, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का आरोप

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया।

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया, जहां से उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

Swatantra Bhardwa

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्वतंत्र भारद्वाज (फाइल फोटो)

यह कार्रवाई ऐसे मौके पर हुई है जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले करने की बात कथित तौर पर स्वीकार की थी। साथ ही, उसने दावा किया था कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान उसके बड़े भाई जैसे हैं।

End of Feed