दिल्ली अब भी बहुत दूर, 2029 तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहूंगा, बोले सीएम फडणवीस

फडणवीस ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं। उन्होंने कहा, न तो कोई नया साझेदार बनेगा और न ही साझेदारों की अदला-बदली होगी।

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह 2029 तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन के घटकों में कोई बदलाव नहीं होगा। फडणवीस ने राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, जहां तक मैं अपनी पार्टी को जानता हूं...दिल्ली अभी बहुत दूर है। मैं 2029 तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहूंगा। वह दिवाली के अवसर पर मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस (PTI)

कहा- मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा

फडणवीस ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं। उन्होंने कहा, न तो कोई नया साझेदार बनेगा और न ही साझेदारों की अदला-बदली होगी। फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य की मतदाता सूची में विसंगतियों का आरोप लगाने के लिए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने हैं।

End of Feed