देश

Delhi: कोचिंग सेंटर हादसे के बाद सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, करोल बाग मेट्रो स्टेशन का घेराव, पुलिस ने किया डिटेन

Delhi IAS Coaching Centre Flooded News: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के बाद छात्रों ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन का घेराव किया। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धनहम ने बताया कि हमने उनसे अपना प्रदर्शन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन जब उन्होंने पूसा रोड जाम कर दिया, तो हमने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। हम उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते या उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते क्योंकि इससे उनका करियर प्रभावित हो सकता है।

Image

करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे छात्र।

Photo : PTI

Delhi IAS Coaching Centre Flooded: दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एक IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद छात्र भड़क उठे हैं। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार दोपहर दिल्ली में IAS की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन पहुंचे और घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने दृष्टि आईएएस के नीचे सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और वन-वे ट्रैफिक रोक दिया। छात्रों को समझाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वहीं, छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को सड़क से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया ओर कुछ छात्रों को डिटेन भी किया गया है।

लगातार नारेबाजी कर रहे छात्र

तीन साथियों की मौत के बाद छात्रों में उबाल है। प्रदर्शन कर रहे छात्र लगातार एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। छात्र 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का सवाल है कि इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा? एक छात्रा ने कहा, इंस्टीट्यूट की लापरवाही के कारण तीन छात्रों की जान चली गई। लेकिन एमसीडी इस घटना को प्राकृतिक आपदा बता रही है। हमारी मांग है कि इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सामने आकर बयान दें। साथ ही एमसीडी के कर्मचारियों की घटना को लेकर जवाबदेही तय हो और मृतकों के परिवारों को पांच करोड़ का मुआवजा मिले।

छात्रों से मिलीं स्वाति मालीवाल

वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की। वह ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंची। स्वाति मालीवाल ने छात्रों की मौत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, तीन छात्रों की मौत कोई दुर्घटना नहीं है, बल्कि ये एक हत्या है। इसमें एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही घटना को लेकर मंत्री से लेकर मेयर तक की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा, देश के कोने-कोने से छात्र कुछ बनने का सपना लेकर दिल्ली आते हैं, लेकिन पानी में डूबने की वजह उनकी जान चली जाती है। मृतक बच्चों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। बड़े-बड़े मंत्री एसी कमरे में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। लेकिन, घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी सरकार को कोई भी मंत्री यहां नहीं आया है। उन्हें इस घटना के लिए बच्चों से माफी मांगनी चाहिए।

बेसमेंट में पानी भरने से हुई थी मौत

बता दें कि दिल्ली में शनिवार शाम बारिश हुई थी। बारिश के बाद राजेंद्र नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया। बेसमेंट में कई छात्र मौजूद थे, जिनमें से कुछ तो बाहर निकल गए। लेकिन, पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में दो छात्राएं भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बेसमेंट में इतना पानी भरा था कि एनडीआरएफ को रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म करने में करीब 7 घंटे लग गए।

पुलिस ने हल्का बल किया प्रयोग

डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया कि कल शाम से ही हम लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हम छात्रों की भावनाओं को समझते हैं। हमने उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति दी और उन्हें आश्वासन भी दिया कि मैं उनकी मांगों को संबंधित एजेंसियों के समक्ष उठाऊंगा। हमने उनसे अपना प्रदर्शन समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन जब उन्होंने पूसा रोड जाम कर दिया, तो हमने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। हम उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते या उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते क्योंकि इससे उनका करियर प्रभावित हो सकता है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ