LIVE

Delhi Election Result, ताजा खबर दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया; केजरीवाल ने गंवाया चुनाव

Delhi Assembly Election Result 2025 Updates, ECI Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam, AAP, BJP, Congress, Delhi Chunav Samachar, दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025 Taza Khabar, ECI Delhi Chunav Ki News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने कुल 17 सीटें जीत ली हैं और पांच अन्य पर आगे चल रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से हार गए।

Anurag GuptaUpdated Feb 8, 2025, 17:55 IST
Follow on Google News
Delhi Election Result, ताजा खबर दिल्ली चुनाव 2025 :  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया; केजरीवाल ने गंवाया चुनाव

Delhi Election Result, ताजा खबर दिल्ली चुनाव 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया; केजरीवाल ने गंवाया चुनाव

Delhi Assembly Election Result 2025 Updates, ECI Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam, AAP, BJP, Congress, Delhi Chunav Samachar, दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025 Taza Khabar, ECI Delhi Chunav Ki News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने कुल 17 सीटें जीत ली हैं और पांच अन्य पर आगे चल रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से हार गए।

FEB 08, 2025 17:53 IST

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नवनीत राणा ने दी बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद शुक्रवार को भाजपा की शानदार वापसी हुई। इस अवसर पर पूर्व सांसद नवनीत राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की जनता को बधाई दी है। उन्होंने भाजपा की जीत को महाकुंभ का चमत्कार बताते हुए कहा कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि जो सनातन धर्म और हिंदू विचारों में विश्वास रखता है, वही इस देश का भविष्य है।
FEB 08, 2025 17:39 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

FEB 08, 2025 17:35 IST

अनिल नौटियाल दक्षिण सूडान में भारत के राजदूत नियुक्त किये गये

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि राजनयिक अनिल नौटियाल को दक्षिण सूडान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अनिल नौटियाल वर्तमान में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन उनको दक्षिण सूडान गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।’’ इसमें उम्मीद जताई गई है कि वह जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे।
FEB 08, 2025 17:33 IST

दिल्ली में ‘डबल इंजन' की सरकार बनने से विकास होगा: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत पर कहा कि अब दिल्ली में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने से विकास होगा। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और जनहितैषी योजनाओं पर राष्ट्रीय राजधानी के आमजन के अटूट विश्वास की मोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री जो कहते है वह करते है, इसलिए दिल्ली की जनता ने यह जनादेश भाजपा को दिया है।
FEB 08, 2025 17:27 IST

दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से सिर्फ तीन सीटों पर ही अपनी जमानत बचा सकी और लगातार तीसरी बार चुनाव में उसका खाता तक नहीं खुला। यह बात जरूर है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अपनी वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने अपने इस प्रदर्शन पर निराशा जताई और साथ ही कहा कि उसने 2025 के विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और पांच साल बाद सत्ता में वापसी करेगी।
FEB 08, 2025 17:26 IST

इजराइल ने दर्जनों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू किया

हमास द्वारा शनिवार को तीन इजराइली बंधकों को रिहा करने के बाद इजराइल ने बदले में दर्जनों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया। यह पिछले महीने गाजा पट्टी में हुए संघर्षविराम के तहत इस तरह का नवीनतम आदान-प्रदान है। फलस्तीनी कैदियों को एक बस में बैठाकर ले जाते देखा गया, जिनका उनके परिवार, दोस्त और शुभचिंतक इंतजार कर रहे थे।
FEB 08, 2025 16:40 IST

दिल्ली चुनाव में भाजपा को बहुमत, 70 में से 38 विधानसभा सीटें जीतीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने कुल 17 सीटें जीत ली हैं और पांच अन्य पर आगे चल रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 मतों से हार गए।
FEB 08, 2025 15:43 IST

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर आया PM मोदी का पहला रिएक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिल्ली की जनता का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। यहां पढ़ें पूरी खबर
FEB 08, 2025 14:50 IST

दिल्ली चुनाव : भाजपा नेताओं ने कहा, 'आप' के भ्रष्टाचार के खिलाफ है जीत

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे चुनाव में हार रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इस जीत को भ्रष्टाचार के खिलाफ बताया। उन्होंने जनता के पीएम मोदी पर भरोसा होने की बात कही। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली की जनता का आभार। दिल्ली की जनता के दिल में पीएम मोदी और पीएम मोदी के दिल में दिल्ली की जनता है। अब राष्ट्रीय राजधानी विश्व की सबसे अच्छी राजधानी बनने जा रही है। जो कट्टर बेईमान थे, जिन्होंने शराब घोटाला किया और हमारे बच्चों को टॉयलेट को क्लासरूम बताया, डीटीसी बस का घोटाला किया, भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते-करते भ्रष्टाचार का ही पर्याय बन गए थे, वे आज पांच बजे बाद गायब हो जाएंगे।"
FEB 08, 2025 14:50 IST

रवि नेगी ने अवध ओझा को पटपड़गंज से बड़े अंतर से हराया

दिल्ली चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी जरूरी बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करते हुए दिख रही है। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि नेगी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने शिक्षक से राजनीति क्षेत्र में आए और पहली बार चुनाव लड़ रहे अवध ओझा को बड़े अंतर से हराया। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से रवि नेगी ने कहा, "ये जीत पीएम मोदी की है। पिछली बार आम आदमी पार्टी की सुनामी चल रही थी। उस सुनामी में मेरे जैसे मध्यम गरीब परिवार का आदमी मनीष सिसोदिया के सामने लड़ रहा था। उस सुनामी में भी हमने उनको छठी का दूध याद दिलाया था। लेकिन अब पटपड़गंज में हमने जीत दर्ज की है।"
FEB 08, 2025 14:24 IST

दिल्ली चुनाव : भाजपा नेताओं ने कहा, 'आप' के भ्रष्टाचार के खिलाफ है जीत

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे चुनाव में हार रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इस जीत को भ्रष्टाचार के खिलाफ बताया। उन्होंने जनता के पीएम मोदी पर भरोसा होने की बात कही। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली की जनता का आभार। दिल्ली की जनता के दिल में पीएम मोदी और पीएम मोदी के दिल में दिल्ली की जनता है। अब राष्ट्रीय राजधानी विश्व की सबसे अच्छी राजधानी बनने जा रही है। जो कट्टर बेईमान थे, जिन्होंने शराब घोटाला किया और हमारे बच्चों को टॉयलेट को क्लासरूम बताया, डीटीसी बस का घोटाला किया, भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते-करते भ्रष्टाचार का ही पर्याय बन गए थे, वे आज पांच बजे बाद गायब हो जाएंगे।"
FEB 08, 2025 14:23 IST

दिल्ली के लोग तंग आ गए थे, परिवर्तन के लिए वोट दिया: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत ओर अग्रसर होने के बाद शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया क्योंकि वे जिस तरह से चीजें चल रही हैं उससे तंग आ गए थे। वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले पार्टी की बैठकों के दौरान यह स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते हैं।
उनका कहना था, ‘‘चीजें जिस तरह से थीं उससे लोग तंग आ गए थे और वे बदलाव चाहते थे। मुझे लगता है कि उन्होंने बदलाव के लिए मतदान किया। जो लोग जीते हैं उन्हें मेरी बधाई।’’
FEB 08, 2025 14:22 IST

दिल्ली में बसपा और माकपा को मिले नोटा से भी कम वोट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के शनिवार दोपहर एक बजे तक आए नतीजों और रुझानों से आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं ने दो राष्ट्रीय पार्टियों बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की तुलना में ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) के विकल्प को प्राथमिकता दी। चुनाव आयोग की ओर से दोपहर के समय जारी आंकड़ों से पता चला कि नोटा के विकल्प को 0.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वरीयता दी, जबकि बहुजन समाज पार्टी को 0.55 प्रतिशत और माकपा को 0.01 प्रतिशत वोट मिले। बसपा और माकपा दोनों ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टियां हैं।
FEB 08, 2025 13:28 IST

'हम जनता के मुद्दों के साथ खड़े रहेंगे', प्रियंका गांधी बोलीं- दिल्लीवासियों ने बदलाव के लिए दिया वोट

FEB 08, 2025 13:18 IST

दिल्ली में सरकार बनाएगी भाजपा: माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को विश्वास जताया कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी। माझी ने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी क्योंकि लोग समझ गए हैं कि भाजपा का मतलब विकास है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में कई विकास कार्य हो रहे हैं... लोग समझ गए हैं कि जहां प्रधानमंत्री मोदी हैं वहां विकास है। दिल्ली में विकास होगा, प्रदूषण से दिल्ली में स्थिति गंभीर है। निश्चित रूप से भाजपा सत्ता में आएगी और दिल्ली प्रगति करेगी।’’
FEB 08, 2025 13:18 IST

जंगपुरा से सिसोदिया ने हार स्वीकार की

आप नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली और उम्मीद जताई कि भाजपा क्षेत्र में लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जंगपुरा के लोगों की प्रगति एवं कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’
FEB 08, 2025 13:04 IST

नई दिल्ली से हारे केजरीवाल, कुमार विश्वास बोले- अभी पूर्ण रूप से विदाई बाकी है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। इस पर कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मित्रों की पीठ पर छूरा घोंपा था। दिल्ली को आज मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अभी पूर्ण रूप से विदाई बाकी है।
FEB 08, 2025 11:40 IST

दिल्ली चुनाव में निर्णायक बढ़त मिलते ही भाजपा मुख्यालय में जश्न की शुरुआत

ल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 41 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 29 पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी।
FEB 08, 2025 11:17 IST

ठाणे जिले में बाल विवाह कराने के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बाल विवाह कराने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दूल्हे, उसके माता-पिता और दुल्हन के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को कल्याण के रेतीबंदर इलाके में एक बंगले में आयोजित समारोह में 17 वर्षीय लड़की की शादी कराई गई थी। लड़की इस माह की शुरुआत में गर्भवती हो गई। अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
FEB 08, 2025 09:45 IST

इरोड पूर्व उपचुनाव के रुझानों में DMK का बोलबाला

चुनाव आयोग के मुताबिक, इरोड पूर्व उपचुनाव में द्रमुक के चंद्रकुमार ने पहले दौर की मतगणना के अंत में एनटीके की सीतालक्ष्मी पर 5,500 मतों की बढ़त बनाई।