देश

दिवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा होगी दमघोंटू! प्रदूषण से फिर भर जाएगी राजधानी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 08:26 AM IST

Air Pollution in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर और धुंध से पिछले 10 दिन से परेशान दिल्लीवासियों को बृहस्पतिवार को रातभर हुई बारिश के कारण राहत मिली। मगर अभी पॉल्यूशन की टेंशन खत्म नहीं हुई है। दिवाली की अगली सुबह से दिल्लीवासियों को वही गैस चैंबर जैसी दम घोटू हवा महसूस होगी।

Image

फिर गैस चेंबर में तब्दील हो जाएगी राजधानी दिल्ली?

Photo : BCCL

Delhi Pollution News: पिछले 10 दिन से परेशान दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर और धुंध से बारिश के चलते थोड़ी राहत मिली और दिल्ली में वायु गुणवत्ता में शुक्रवार को 150 अंकों का सुधार देखा गया, मगर चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। प्रदूषण से भले ही थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन विशेषज्ञों का दावा है कि बारिश रुकते ही और हवा की तीव्रता में कमी आते ही एक बार फिर राजधानी में प्रदूषण लोगों को सताने लगेगा।

दिल्लीवालों को महसूस होगी गैस चैंबर जैसी दम घोटू हवा

देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों को प्रदूषण की मार से फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन यह राहत लंबे वक्त तक नहीं रहने वाली है, क्योंकि विशेषज्ञों की मानें तो बारिश रुकते ही और हवा की तीव्रता में कमी आते ही एक बार फिर से दिल्ली प्रदूषण से भर जाएगा। जहां लोगों के लिए दमघोंटू सांस की चुनौती बनी रहेगी। दावा ये भी किया गया है कि दिवाली की अगली सुबह से दिल्लीवासियों को वही गैस चैंबर जैसी दमघोंटू हवा महसूस होगी।

दिल्ली में रातभर बारिश से हवा हुई साफ, प्रदूषण से राहत

दिल्ली में शुक्रवार अपराह्न चार बजे पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 रहा जो बृहस्पतिवार के 437 से काफी बेहतर है। शहर में 28 अक्टूबर से पिछले दो सप्ताह में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ हो गयी थी। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 450 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। हवा की गति अनुकूल होने के कारण वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है। किसी खास समय पर एक्यूआई पिछले 24 घंटे के आंकड़ों का औसत होता है।

दिल्ली के प्रदूषण पर आईएमडी ने दी ये जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे पिछले 24 घंटों में छह मिलीमीटर तथा सुबह साढ़े आठ और शाम साढ़े पांच बजे के बीच 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश हुई। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हुई है। आईएमडी ने हल्की बारिश समेत मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दीपावली से पहले वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार होने का अनुमान जताया था।

11 नवंबर को लगभग 15 किमी प्रति घंटे हो जाएगी हवा

अधिकारियों ने कहा था कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की तरफ बदलने से, भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पराली जलाए जाने से निकलने वाले धुएं के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की गति 11 नवंबर को लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी, जिससे दीपावली से पहले प्रदूषक तत्वों के तितर-बितर होने की संभावना है। दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने वाले ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 38 प्रतिशत प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने से निकला धुआं जिम्मेदार था। शहर में प्रदूषण के स्तर में पराली जलाने की घटनाओं का योगदान बृहस्पतिवार को 33 प्रतिशत रहा, जबकि शुक्रवार को इसके 16 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

दिल्ली की बिगड़ती आबोहवा में परिवहन का कितना योगदान?

आंकड़ों में परिवहन को भी वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बताया गया है, जो दिल्ली की बिगड़ती आबोहवा में 12 से 14 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संगठन के प्रधान वैज्ञानिक विनय कुमार सहगल ने अनुमान लगाया कि वर्षा के कारण अगले दो-तीन दिन पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं कम होंगी। दिल्ली सरकार शहर में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से निपटने के लिए 20 या 21 नवंबर को कृत्रिम बारिश की योजना बना रही है। इससे संबंधित एक प्रस्ताव उच्चतम न्यायालय को सौंपा जाएगा, जो वायु प्रदूषण बढ़ने की समस्या से जुड़ी कई याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है। सरकार ने सभी विद्यालयों में दिसंबर में होने वाली छुट्टियों का समय बुधवार को बदल दिया और अब शीतकालीन अवकाश नौ नवंबर से 18 नवंबर तक रहेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने सम-विषम योजना फिलहाल स्थगित कर दी है क्योंकि वर्षा के कारण शहर की वायु गुणवत्ता बहुत सुधर गयी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द