हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से मरने वालों की संख्या 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार की सुबह दो शव मिले थे। उन्होंने बताया कि सात शव गोहर से, पांच थुनाग से और एक शव मंडी जिले के करसोग उपमंडल से बरामद किया गया।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में एक और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं जबकि लापता 31 लोगों की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि शव जिले के थुनाग उपमंडल के रोडे में पाया गया और अबतक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार को मंडी के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने की दस घटनाएं, तीन बार अचानक बाढ़ और एक भूस्खलन की घटना हुई थी।

Cloudburst in Mandi

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा (फाइल फोटो)

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदाओं में 150 से ज्यादा मकान, 106 मवेशियों को रखने के लिए बनाया गया आश्रय, 31 वाहन, 14 पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। उसने बताया कि कुल 164 मवेशी मारे गए, जबकि 402 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 348 मंडी में थे।प्रभावित को लिए पांच राहत शिविर बनाए गए हैं।

End of Feed