रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या हृदय विदारक, राहुल गांधी ने की पीड़ित परिवार से बात: पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा, राहुल जी, जो संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहां के लोगों को अपना परिवार मानते हैं, उनके लिए यह त्रासदी बहुत गहरा आघात पहुंचाने वाली है। उन्होंने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।

Dalit Youths Lynching In Raebareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कथित तौर पर लिंचिंग का शिकार हुए दलित युवक के पिता और भाई से बात की है और इस असहनीय दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह बयान दिया है। रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में खेड़ा ने कहा कि यह भयावह लिंचिंग हृदयविदारक और क्रोधजनक दोनों है। उन्होंने कहा कि अपने अंतिम क्षणों में जब उसे लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा था, मृतक युवक अपनी आखिरी उम्मीद - श्री राहुल गांधी को याद कर रहा था।

pawan khera

रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में कांग्रेस का बयान (PTI)

खेड़ा ने कहा, राहुल ने की पीड़ित के परिजनों से बात

खेड़ा ने कहा, राहुल जी, जो संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहां के लोगों को अपना परिवार मानते हैं, उनके लिए यह त्रासदी बहुत गहरा आघात पहुंचाने वाली है। उन्होंने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने भारत में लिंचिंग के खतरनाक सामान्यीकरण पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है और संकल्प लिया है कि ऐसे हिंसक तत्वों को कानूनी तौर पर सजा मिलनी चाहिए। न्याय मिलना चाहिए।

End of Feed