‘मुश्किल हालात में सही निर्णय लेना ही साहस’, Times Now Amazing Indian Awards कार्यक्रम में बोले पूर्व सेना प्रमुख

Times Now Amazing Indians Awards 2026 : पूर्व सेना प्रमुख से जब पूछा गया कि साहस क्या है, तो उन्होंने यह जवाब दिया। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने Amazing Indians Awards में जिस तरह का साहस देखा, वह निरंतर बना रहने वाला साहस है।

Times Now Amazing Indian Awards 2026: पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैन्य साहस पर बात करते हुए बुधवार को कहा कि हिम्मत का मतलब संकट एवं चुनौतीपूर्ण हालात में तर्कसंगत फैसले करना है। जब परिस्थितियां अनिश्चित हों और दांव बहुत बड़ा हो, यहां तक कि अपनी जान का जोखिम हो, तब भी सही निर्णय लेना ही असली साहस है। Times Now Amazing Indians Awards 2026 को संबोधित करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने यह बात कही। पूर्व सेना प्रमुख से जब पूछा गया कि साहस क्या है, तो उन्होंने यह जवाब दिया। पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने Amazing Indians Awards में जिस तरह का साहस देखा, वह निरंतर बना रहने वाला साहस है।

army

टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियन 2026 कार्यक्रम में पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।

पूर्व सेना प्रमुख ने समाज सेवा का जिक्र किया

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'कोई 40 वर्षों से वन्यजीवों का इलाज कर रहा है, कोई रेत खनन करने वालों के पास जाकर उन्हें पक्षियों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। जिन लोगों के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा था, उन्होंने अब अपना रुख बदल लिया है। किसी ने स्कूल बनाने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। मेरा मानना है कि यह उस तरह का निरंतर साहस है, जो बिल्कुल अलग है।'

End of Feed