Shashi Tharoor on Sheikh Hasina: 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश की सरकार से हटा दिया गया। वह भागकर अपनी जान बचाते हुए भारत आ गई, जहां वह अभी तक यहीं हैं। बांग्लादेशव में आज हालात बेहद खराब हैं। ताजा मामला 2024 में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को हटाने वाले विरोध प्रदर्शनों में नेता रहे शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुआ। पिछले साल बांग्लादेश में सत्ता से हटाए जाने के बाद से जब से हसीना ने भारत में शरण ली है, तब से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। अभी हाल ही में एक मामले में शेख हसीना को बांग्लादेश की अदालत ने सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह भारत से हसीना को वारस भेजने के लिए कहा रहा है। इस बीच तिरुवनंतपुरम (केरल) में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शेख हसीना को लेकर एक बयान दिया।
शेख हसीना पर शशि थरूर ने क्या कहा? (ANI)
'भारत ने सही मानवीय भावना दिखाई...'
थरूर ने कहा, 'जहां तक शेख हसीना की बात है, भारत ने सही मानवीय भावना दिखाते हुए किसी ऐसे व्यक्ति को वापस भेजने के लिए मजबूर नहीं किया है जो कई सालों से भारत का अच्छा दोस्त रहा है। बहुत कम लोग कानूनी मुद्दों, संधि, संधि की बाध्यताओं और संधि के अंदर के अपवादों को समझते हैं। मैं यह सरकार पर छोड़ता हूं कि वह उचित विचार करे। लेकिन इस बीच, जब हम एक अच्छे दोस्त के प्रति मेहमाननवाजी दिखा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि हमें उन्हें तब तक सुरक्षित रहने देना चाहिए जब तक सरकार इन सभी बातों का और ज्यादा डिटेल में जानकारी नहीं कर लेती।'
बांग्लादेश चाहता है हसीना की वापसी
बांग्लादेश ने भारत से बार-बार हसीना को भड़काऊ टिप्पणी करने से रोकने का भी आग्रह किया है। बांग्लादेश ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा कर रही हैं। इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल द्वारा उन्हें और पूर्व मंत्री असदुज्जमां खान को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देश ने भारत से हसीना को प्रत्यर्पित करने का भी अनुरोध किया है।
