'मनुवाद की वापसी' ट्वीट पर BJP ने उदितराज को घेरा, बोली-झलक रही राम मंदिर बनने की पीड़ा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 11:30 AM IST

Uditraj News : भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उदित राज एवं कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन बातों से साफ है कि कांग्रेस की 'नफरत की दुकान' चला रही है। उसे राम मंदिर बनने से पीड़ा हो रही है। वह मजहबी तुष्टिकरण कर रही है।

Uditraj : कांग्रेस नेता उदित राज के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने X पर किए गए अपने पोस्ट में सोमवार को कहा कि 'पांच सौ साल बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।' इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधा और उनकी आलोचना की। हालांकि, बाद में उदितराज अपने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर का विरोध नहीं कर रहे हैं और उनके इस ट्वीट को राम मंदिर से जोड़कर न देखा जाए। बता दें कि अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को होगी। इस कार्यक्रम के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जन खरगे, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है।

uditraj

कांग्रेस नेता उदितराज के बयान पर विवाद।

जनमानस को नहीं समझ रहा कांग्रेस-भाजपा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उदित राज एवं कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन बातों से साफ है कि कांग्रेस की 'नफरत की दुकान' चला रही है। उसे राम मंदिर बनने से पीड़ा हो रही है। वह मजहबी तुष्टिकरण कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की ये टिप्पणियां लोकसभा चुनाव 2024 में महंगी पड़ने जा रही हैं। कांग्रेस देश एवं जनता की जनमानस को नहीं समझ रही।

End of Feed