देश

कांग्रेस ने 'संविधान रक्षक अभियान' किया लॉन्च, 3 लाख से अधिक लोग बने रक्षक; 100 दिनों में पूरा होगा प्लान

Samvidhan Rakshak Abhiyan: कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 'संविधान रक्षक अभियान' को 100 दिनों के अंदर पूरे देश में लागू किया जाएगा। अब तक पूरे देश में 3 लाख संविधान रक्षक बन चुके हैं। इसी के तहत आने वाले 100 दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में इसे लागू करने का प्लान है।

Image

कांग्रेस ने दिल्ली में किया 'संविधान रक्षक अभियान' को लॉन्च

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • संविधान रक्षक अभियान को कांग्रेस ने किया लॉन्च
  • आने वाले दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में इस अभियान को किया जाएगा लागू
  • कांग्रेस ने पूरे देश में 3 लाख संविधान रक्षक बनाए

Samvidhan Rakshak Abhiyan: लोकसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस की बढ़ी सीटो में संविधान बचाओ मुद्दा सबसे बड़ा विषय रहा। कांग्रेस का मानना है की लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) का 400 सीट की बात और संविधान बदलने का नैरेटिव कांग्रेस के लिए फायदे भरा रहा। यही वजह है कि कांग्रेस अब इस नैरेटिव को विधानसभा चुनाव में भी लेकर आई है। कांग्रेस SC विभाग ने आज दिल्ली में संविधान रक्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 100 दिन में पूरे देश भर में संविधान रक्षक अभियान कांग्रेस पार्टी करेगी। पूरे देशभर में 3 लाख संविधान रक्षक बना दिए गए है। दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्र में जाकर संविधान रक्षक बनाए जायेंगे।

वही कांग्रेस ने चुनावी राज्य हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में भी संविधान रक्षक बनाने की शुरुआत कर दी है। हमारे पड़ोसी देश जिन्हे हमारे साथ आजादी मिली उन सभी में उथल-पुथल है लेकिन हमारे देश में ऐसा नही है क्योंकि हमारा संविधान बहुत मजबूत है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 2 चुनाव जीतने के पहले भाजपा के नेता बयान दिया करते थे कि वो संविधान बदल देंगे। लेकिन हमारा संविधान बराबरी की जो मजबूती देता है उस मजबूती को खत्म करना काफी मुश्किल है। राहुल गांधी जब इस संविधान को दिखा कर के चुनाव में गए तो उसका मतलब था की हम संविधान की रक्षा करेंगे और ये संविधान हमारे देश के लोकतंत्र की रक्षा करता है इन दोनो बातों को आगे बढ़ा रहे है।

नवंबर में होगा संविधान रक्षक कार्यक्रम का समापन

आज देश में जो माहौल है उसमें बहुत जरूरी है की उसमें हम अपने आप को संविधान रक्षक में इनरोल करे। देश में जिस तरह से संविधान पर अटैक किया गया है। जो संविधान हमारे देश का आधार है उसको बीजेपी कमजोर करने की कोशिश कर रही है ऐसे वक्त में यह जरूरी है की हमें अपना योगदान देना चाहिए। हम इसको 250 ब्लॉक में 70 विधानसभाओं में लागू करेंगे।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

इधर विपक्षी नेता जा रहे एमके स्टालिन के घर, उधर अस्पताल के लिए निकले DMK प्रमुख, जानें क्या है मामला

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?