'मुझे पूरा भरोसा है सुप्रीम कोर्ट 'विधायी मामले' में दखल नहीं देगा', वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई से पहले बोले केंद्रीय मंत्री रिजिजू

Hearing on Waqf Act : पिछले दिनों वक्फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों पारित हुआ। फिर इस विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हुए, इसके बाद इस संशोधन विधेयक की अधिसूचना जारी हो गई। देश के मुस्लिम संगठन और विपक्ष के कई दल इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं जिस पर सुनवाई होनी। कई राजनीतिक दलों की तरफ से इस संशोधन कानून को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है।

Hearing on Waqf Act : वक्फ संशोधन कानून पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट विधायिका के मामले में दखल नहीं देगा। उन्होंने इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू न करने वाले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। एक समाचार चैनल से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि उनके इस बयान से संदेह पैदा होता है कि उन्हें सीएम पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार है या नहीं।

Kiren Rijiju

कई राजनीतिक दलों ने वक्फ संशोधन कानून को एससी में चुनौती दी है।

संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ विधेयक

बता दें कि बीते दिनों वक्फ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों पारित हुआ। फिर इस विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हुए, इसके बाद इस संशोधन विधेयक की अधिसूचना जारी हो गई। देश के मुस्लिम संगठन और विपक्ष के कई दल इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं जिस पर सुनवाई होनी। कई राजनीतिक दलों की तरफ से इस संशोधन कानून को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है।

End of Feed