देश

गोरखपुर को 628.59 करोड़ रु. की योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 02:53 PM IST

Gorakhpur News : शनिवार को सीएम योगी 61.38 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें सबसे महत्वपूर्ण गोरखनाथ मंदिर ने कहा कि ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है।

Image

गोरखपुर को सौगात देंगे सीएम योगी।

Photo : PTI

Yogi Adityanath : गोरखपुर को अमूमन हर दौरे पर कुछ न कुछ उपहार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक बार फिर 628.59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह जल निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 195 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास व लोकार्पण समारोह स्थल महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में मुख्यमंत्री अपराह्न करीब तीन बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

शनिवार को सीएम योगी 61.38 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें सबसे महत्वपूर्ण गोरखनाथ मंदिर ने कहा कि ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। इसके निर्माण पर 41.20 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा वह 20.18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकृत व सुदृढ़ीकृत महावनखोर-नेतवर बाजार-कैम्पियरगंज मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे।

70558 घरों के लोग लाभान्वित होंगे

मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास वाली सभी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की हैं। कुल 193 परियोजनाओं पर 567.21 करोड़ रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की इन नई परियोजनाओं से शहर क्षेत्र के अलावा अन्य सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों पिपराइच, कैम्पियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, सहजनवा, चौरीचौरा, खजनी, बांसगांव क्षेत्र के 193 गांवों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर कुल 70558 घरों के लोग लाभान्वित होंगे। इसके पूर्व 20 जून को मुख्यमंत्री ने 623 गांवों के लिए 2245.28 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। उल्लेखनीय यह भी है कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 216167 घरों के लोग नल से पेयजल योजना के लाभ से लाभान्वित हो चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?