विधि-विधान, अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, विशिष्ट मुहूर्त में हुई पूजा में शामिल हुए CM योगी

करीब एक घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। हालांकि, राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा विशिष्ट मुहूर्त में संपन्न हुई। मंदिर के प्रथम तल पर भगवान राम का दरबार सजा है। इस दरबार में भगवान राम, सीता, हनुमान, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्ति लगी है।

Pran Pratishtha of Ram Darbar : अयोध्या में श्री राम मंदिर में गुरुवार को विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। करीब एक घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। हालांकि, राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा विशिष्ट मुहूर्त में संपन्न हुई। मंदिर के प्रथम तल पर भगवान राम का दरबार सजा है। इस दरबार में भगवान राम, सीता, हनुमान, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्ति लगी है।

Ram Darbar

राम दरबार की पूजा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

5 जून सीएम योगी का जन्मदिन भी

पांच जून सीएम योगी का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर यूपी के सीएम ने भगवान राम का आशीर्वाद लिया। अयोध्या में सरयू नदी के त्रयोदशी जन्मोत्सव की भी धूम है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव विग्रहों की स्थापना हुई। अयोध्या के संत-महंत इस आयोजन को ऐतिहासिक बता रहे हैं।

End of Feed