तवांग सेक्टर में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की झड़प, ड्रैगन को मिला मुंहतोड़ जवाब; 6 जवान घायल

India China Clash: सूत्रों के मुताबिक चीन की सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच यह झड़प 9 दिसंबर को हुई है। सूत्रों का कहना है कि इसमें दोनों तरफ के सैनिक जख्मी हुए हैं। सेना सूत्रों के मुताबिक कोई भी भारतीय सैनिक गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है।

India China Clash: भारत से लगती चीन की सीमा पर एक बार फिर से चीन की दादागिरी का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच फिर से झड़प हो गई है। इस घटना में दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए हैं।

गलवान के बाद पहली झड़प

अरुणाचल प्रदेश में 9 दिसंबर की रात भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में किसी के शहीद होने की सूचना नहीं है। गलवान में 2020 में गतिरोध के बाद से दोनों सेनाओं के बीच यह पहली झड़प है। यह झड़प तवांग सेक्टर के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हुई है।

End of Feed