दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए तकरीबन 3,000 प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया। हालांकि, सीजेपी लीडर्स को अभी तक रिहा नहीं किया गया है।

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी के लिए शनिवार का दिन काफी नाटकीय रहा। जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को एकत्रित नहीं होने दिया। शनिवार की शाम होते-होते 7,000 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया जिनमें चार राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। कहने के लिए तो शाम होते-होते हालात सामान्य होने लगे, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), जिसने आंदोलन का आह्वान किया था, उसने ऐलान किया कि रविवार को भी प्रोटेस्ट जारी रहेगा।

Delhi Protest

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को किया गया रिहा

CJP लीडर्स को नहीं किया गया रिहा

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए तकरीबन 3,000 प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया, जिन्हें डिटेंसन सेंटर्स में रखा गया था। हालांकि, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को अब तक रिहा नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी लीडर्स के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

End of Feed