'मोदी के हनुमान' चिराग पासवान को मिला 'चाचा' वाला मंत्रालय, क्या चलेंगे पिता रामविलास के नक्शे कदम पर!

Cabinet Minister Chirag Paswan: मोदी कैबिनेट में चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिला है,चिराग पासवान की पार्टी इस बार पांच सीटों पर चुनाव लड़ी और हर जगह जीत मिली।

Cabinet Minister Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान पहली बार मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में मंत्री बने हैं उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का चार्ज दिया गया है गौर हो कि मोदी 2.0 में चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस भी केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे वहीं यही मिनिस्ट्री इस बार चिराग को मिल गई है।

Cabinet Minister Chirag Paswan

चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मिला है

मोदी 3.0 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो को अहम जिम्मेदारी दी गई है गौर हो कि वो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं, ध्यान रहे कि केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति भवन से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली पीएम मोदी के साथ ही 71 सांसदों ने मंत्रिपद की शपथ ली इनमें चिराग पासवान का नाम भी नाम शामिल रहा।

End of Feed